JOIN NOW

AKTU ODD Semester Examination Reschedule Notification : परीक्षा शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव

By: AKTU HELP

On: October 9, 2025

Follow Us:

AKTU ODD Semester Examination Reschedule Notification
Join Whatsapp Join Now
Join For Latest Notification Join Now

AKTU ODD Semester Examination Reschedule Notification : नमस्कार दोस्तों, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत स्नातक एवं परास्नातक के रेगुलर एवं कैरी ओवर विषयों की परीक्षाओं का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी 2025 से शुरू होने वाला था। विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में कई बार अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन अब परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया गया है।

AKTU ODD Semester Examination Reschedule Notification : परीक्षा तिथियों में संशोधन

नए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, विषम सेमेस्टर की स्नातक एवं परास्नातक परीक्षाएं अब 28 फरवरी 2025 से आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा है। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के कारण यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, जिसके चलते विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने परीक्षा तिथियों में संशोधन का अनुरोध किया था। विश्वविद्यालय ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए परीक्षा तिथियों को पुनर्निर्धारित किया है।

नया परीक्षा कार्यक्रम जारी

पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 तक निर्धारित थीं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ये परीक्षाएं 28 फरवरी 2025 से शुरू होकर 22 मार्च 2025 तक संपन्न होंगी।

प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट परीक्षा की तिथियां

द्वितीय चरण की प्रयोगात्मक एवं प्रोजेक्ट परीक्षाएं 20 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी।

शिक्षकों की ड्यूटी एवं लॉगिन विवरण

परीक्षा संचालन से संबंधित शिक्षकों की ड्यूटी सूची विश्वविद्यालय के ERP लॉगिन पोर्टल पर जारी की जाएगी। यह सूची परीक्षा से कुछ दिन पहले पोर्टल पर उपलब्ध होगी, अतः परीक्षक समय-समय पर पोर्टल को चेक करते रहें।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सूचना

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, लिखित परीक्षा 28 फरवरी 2025 से 22 मार्च 2025 तक होगी और प्रायोगिक परीक्षाएं 20 से 27 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। अतः सभी विषम सेमेस्टर परीक्षार्थी नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें।

यदि विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में कोई और सूचना जारी की जाती है, तो इसे जल्द से जल्द साझा किया जाएगा।

ODD Semester Examination Reschedule Official Notification

सेवा में,

निदेशक / प्राचार्य

डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से सम्बद्ध समस्त संस्थायें एवं में निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्र / नोडल परीक्षा केन्द्र ।

विषयः शैक्षिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर (स्नातक एवं परास्नातक) के रेगुलर एवं कैरी ओवर विषयों की द्वितीय चरण की दिनांक 18 फरवरी, 2025 से आयोजित होने वाली समस्त विषयों की लिखित परीक्षा को स्थगित करते हुए दिनांक 28 फरवरी, 2025 से आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय,

कृपया विश्वविद्यालय के ए०के०टी०यू०/प०नि0का0/2025/1555 दिनांक 11 फरवरी, 2025 के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयो के द्वितीय चरण की लिखित परीक्षायें दिनांक 18 फरवरी, 2025 से दिनांक 11 मार्च 2025 के मध्य से सम्पन्न कराई जाने की सूचना दी गई थी।

उक्त जारी परीक्षा कार्यक्रम के सम्बन्ध में जनपद प्रयागराज एवं वाराणसी में महाकुम्भ मेला तथा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में बदलाव एवं रास्ते बन्द किये जा रहे है, जिसके कारण संस्थानों / परीक्षा केन्द्रों पर छात्र/छात्राओं को आने-जाने मे अत्यधिक कठिनाईयों / असुविधाये होने के दृष्टिगत में संस्थानों द्वारा उक्त परीक्षा को स्थगित किये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विश्वविद्यालय के सक्षम स्तर से संस्थानों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उक्त लिखित परीक्षायें दिनांक 28 फरवरी, 2025 से दिनांक 22 मार्च, 2025 के मध्य आयोजित कराये जाने हेतु संशोधित एवं फानल परीक्षा कार्यक्रम संलग्नक कर जारी किया जा रहा है।

उक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि उक्त सेमेस्टर के द्वितीय चरण की प्रयोगात्मक / प्रोजेक्ट परीक्षायें दिनांक 20 फरवरी, 2025 से दिनांक 27 फरवरी, 2025 के मध्य सम्पन्न कराई जायेगी तथा प्रयोगात्मक / प्रोजेक्ट परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए परीक्षकों की डयूटी की सूची संस्थानों के ई०आर०पी० लागिन में तथा सम्बन्धित शिक्षकों के लॉगिन में ससमय अपलोड कर दी जायेगी।

अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त से अवगत होते हुए अपने संस्थान के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को सूचित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Notification Download LinkClick Here
AKTU Official WebsiteClick Here


Vashu is the founder of AktuHelp.com, an independent educational platform created for students of Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU), Lucknow.
The platform provides reliable and well-organized resources including the latest syllabus, previous year question papers, study notes, and academic updates. With no official affiliation to AKTU, it is driven purely by the passion to make quality study material easily accessible to every student.

Leave a Comment