JOIN NOW

AKTU Pharmacy Course Pre Registration Notification : रिक्त सीटों एवं मैनेजमेंट कोटा सीटों पर प्रवेश हेतु प्री रजिस्ट्रेशन नोटिफिकेशन

By: AKTU HELP

On: October 9, 2025

Follow Us:

AKTU
Join Whatsapp Join Now
Join For Latest Notification Join Now

AKTU Pharmacy Course Pre Registration Notification : नमस्कार दोस्तों, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत फार्मेसी पाठ्यक्रम में मैनेजमेंट कोटा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्त सीटों पर प्रवेश लेना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

प्री-रजिस्ट्रेशन की तिथि और प्रक्रिया

  • ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 21 फरवरी 2025
  • अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2025
  • रजिस्ट्रेशन पोर्टल: समर्थ एप्लिकेशन (Samarth Application)

रजिस्ट्रेशन शुल्क

  • सामान्य एवं ओबीसी वर्ग: ₹1000
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग: ₹1000

मैनेजमेंट कोटा के तहत प्रवेश की पात्रता

  • CUET 2024 में शामिल अभ्यर्थी एवं वे उम्मीदवार जिन्होंने CUET परीक्षा नहीं दी है, दोनों शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
  • नोटिफिकेशन में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के सभी चरणों को विस्तार से दिया गया है, जिसका अनुसरण करके अभ्यर्थी सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • इच्छुक अभ्यर्थी AKTU की आधिकारिक वेबसाइट से इस संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) डाउनलोड कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समय सीमा के भीतर पूरी करना अनिवार्य है।

अतः जो भी उम्मीदवार फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 21 से 25 फरवरी 2025 के बीच प्री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें और अपने भविष्य को सुरक्षित करें।

AKTU Pharmacy Course Pre Registration Official Notification 

सेवा में,

निदेशक/प्राचार्य,

डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ से सम्बद्ध समस्त संस्थान।

विषयः संस्थाओं में सत्र 2024-25 में फार्मेसी विधा की काउंसलिंग के उपरान्त मैनेजमेन्ट कोटा/रिक्त सीटों को भरे जाने तथा ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन, नामांकन फार्म एवं परीक्षा फार्म भराये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय/महोदया,

उपरोक्त उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि सत्र 2024-25 में फार्मेसी विधा की काउंसलिंग के उपरान्त निजी संस्थाओं में रिक्त सीटों एवं मैनेजमेन्ट कोटा की सीटों पर दिनांक 21.02. 2025 से पूर्व की भाँति प्री-रजिस्ट्रेशन किया जाना है।

क०सं०प्रक्रियातिथि
1.ऑनलाइन पंजीयन की प्रारम्भ तिथि21.02.2025
2.ऑनलाइन पंजीयन की अन्तिम तिथि25.02.2025

मैनेजमेन्ट कोटा/रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। संस्थान में मैनेजमेन्ट कोटा/रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://aktu.ac.in पर समर्थ पोर्टल दिनांक-21.02.2025 से सक्रिय (Activate) कर दिया जायेगा। संस्थान में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन उक्त वर्णित तिथि तक समर्थ पोर्टल पर कराया जाना अनिवार्य है। अन्यता की स्थिति में छात्र-छात्राओं को नामांकन प्रकिया में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।

मैनेजमेन्ट कोटा/रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पंजीकरण शुल्क निम्नानुसार ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य होगा।

सी०यू०टी०-2024 की परीक्षा में सम्मिलित एवं कमांक धारक अभ्यर्थियों के साथ-साथ प्रवेश के इच्छुक वे अभ्यर्थी जिन्होने सी०यू०टी०-2024 की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए हैं परन्तु प्रवेश के इच्छुक हैं एवं प्रवेश हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षिक अर्हता धारित करते हैं:-

1. उत्तर प्रदेश के सामान्य एवं ओ०बी०सी० श्रेणी तथा उत्तर प्रदेश से इतर प्रदेशों के समस्त श्रेणी के अभ्यर्थीरू0 1000/-
2. उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थीरू0 1000/-

पंजीकरण हेतु निर्धारित प्रक्रिया निम्नानुसार है:-

1. विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://aktu.ac.in पर जायें।

2. Website के मुख्य पेज पर पंजीकरण हेतु Links/Pop-up प्रदर्शित होगा।

3. लिंक पर क्लिक करते ही प्राथमिक पंजीकरण हेतु आवेदन का प्रारूप उपलब्ध हो जायेगा। अभ्यर्थी को वांछित सूचना, जिसमें योग्यता का विवरण पूर्ण करते हुए एवं कोर्स का चयन करते हुए प्रकिया को चरणबद्ध रूप से पूर्ण करना होगा।

4. कृपया ध्यान दें इस पेज पर दी हुई किसी भी जानकारी को अगले चरणों में संशोधित किया जाना सम्भव नहीं होगा, जिसमें अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नम्बर, ई-मेल आई०डी० एवं उसकी योग्यता आदि का विवरण शामिल है।

5. सूचना भरने के कम में अभ्यर्थी को अपने सम्पर्क विवरण की सूचना को मोबाइल ओ०टी०पी० द्वारा सत्यापित कराना होगा। आगे की सभी सूचनायें इसी मोबाइल नम्बर तथा ई-मेल आई०डी० से सत्यापित होंगी।

6. ओ०टी०पी० सत्यापित करने के पश्चात अभ्यर्थी को एक पंजीकरण संख्या उपलब्ध हो जायेगी, जिससे अभ्यर्थी अपने डैश-बोर्ड पर पहुँचेगा, जहाँ अभ्यर्थी को अपना शुल्क आनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी शेष बची जानकारी (शैक्षिक अर्हता संबंधी प्रपत्र) व फोटोग्राफ एवं इस्ताक्षर अपलोड करना होगा।

7. सभी चरण पूर्ण हो जाने के पश्चात अभ्यर्थी को पुनः अपने अपलोड किये गये डाटा को चेक करने का अवसर प्रदान किया गया है तत्पश्चात ही अभ्यर्थी को फाइनल सबमिट का बटन प्रदर्शित होगा, जिससे वह अपने पंजीकरण को फाइनल सबमिट कर सकेंगे और प्रिन्ट ले सकेंगे।

8. ध्यान रहे कि अभ्यर्थी द्वारा पंजीकरण प्रिन्ट में क्यू आर कोंड अवश्य प्रदर्शित हो रहा हो।

कृपया ध्यान देंः जिस पंजीकरण का भुगतान ऑनलाइन जमा नहीं होगा वह पंजीकरण मान्य नहीं होगा।

Notification Download LinkClick Here
AKTU Official WebsiteClick Here


Vashu is the founder of AktuHelp.com, an independent educational platform created for students of Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU), Lucknow.
The platform provides reliable and well-organized resources including the latest syllabus, previous year question papers, study notes, and academic updates. With no official affiliation to AKTU, it is driven purely by the passion to make quality study material easily accessible to every student.

Leave a Comment