JOIN NOW

AKTU ODD Semester Final Exam Centre List Notification : विषम सेमेस्टर के लिए फाइनल परीक्षा केंद्र सूची जारी

By: AKTU HELP

On: October 9, 2025

Follow Us:

AKTU ODD Semester Final Exam Centre List Notification
Join Whatsapp Join Now
Join For Latest Notification Join Now

AKTU ODD Semester Final Exam Centre List Notification : एकेटीयू विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर (ODD Semester) की द्वितीय चरण की परीक्षाओं के लिए 14 फरवरी 2025 को जारी की गई परीक्षा केंद्रों की सूची में बदलाव किए हैं और अब संशोधित फाइनल सूची प्रकाशित कर दी है। यह सूची 18 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए अंतिम रूप से तैयार की गई है।

सूची की महत्वपूर्ण जानकारी:

  • स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) दोनों के छात्रों के लिए यह सूची बेहद ज़रूरी है। इसमें प्रत्येक छात्र के विद्यालय का नामआवंटित परीक्षा केंद्र का नाम, और केंद्र कोड स्पष्ट रूप से दिया गया है।
  • विश्वविद्यालय ने छात्रों और संस्थानों के सुझावों के आधार पर पहले जारी सूची में संशोधन किया है, इसलिए अब यह अंतिम सूची मानी जाएगी।

कैसे पता करें अपना परीक्षा केंद्र?

  1. एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और “ODD Semester Final Exam Centre List” वाले नोटिफिकेशन को ढूंढें।
  2. इसे डाउनलोड करने के बाद, अपने विद्यालय के नाम या रोल नंबर की मदद से अपना परीक्षा केंद्र और कोड चेक करें।
  3. अगर कोई confusion हो, तो तुरंत अपने कॉलेज के एग्जाम सेल या AKTU हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

ध्यान दें:

  • परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का पता, समय और दिशा-निर्देश ज़रूर वेरिफाई कर लें।
  • संशोधित सूची में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा, इसलिए इसे अंतिम मानकर तैयारी शुरू कर दें। [AKTU ODD Semester Final Exam Centre List Notification]

AKTU Official Notification 

सेवा में,

निदेशक / प्रचार्य

डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से सम्बद्ध समस्त संस्थायें।

विषयः शैक्षिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर के रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयो की द्वितीय चरण परीक्षाओं का संशोधित एवं फाइनल (Final) परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपर्युक्त विषयक विश्वविद्यालय के पत्र संख्या ए०के०टी०यू०/ प०नि०का0/2025/1568 दिनांक 14 फरवरी, 2024 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयों के द्वितीय चरण की परीक्षायें दिनांक 18 फरवरी, 2025 से दिनांक 11 मार्च, 2025 तक आयोजित कराये जाने हेतु निर्धारित किये गये सम्भावित (Tentative) परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी की गयी थी।

उक्त के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के सक्षम स्तर द्वारा दिये निर्देशानुसार / अनुमोदनोपरान्त संस्थानों द्वारा किये गये अनुरोध को छात्रहित के दृष्टिगत् स्वीकार करते हुए निर्धारित किये गये परीक्षा केन्द्रों की संशोधित एवं फाइनल (Final) परीक्षा केन्द्रों की सूची संलग्न कर प्रेषित है।

अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त से तद्नुसार अवगत होते हुए संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सेमेस्टर परीक्षा में पूर्ण सहयोग करने का कष्ट करें। [aktu exam centre list 2025 pdf download]

Final Exam Centre List DownloadClick Here
AKTU Official WebsiteClick Here


Vashu is the founder of AktuHelp.com, an independent educational platform created for students of Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU), Lucknow.
The platform provides reliable and well-organized resources including the latest syllabus, previous year question papers, study notes, and academic updates. With no official affiliation to AKTU, it is driven purely by the passion to make quality study material easily accessible to every student.

Leave a Comment